You are currently viewing क्विंटन डी कॉक ने तोड़ा सचिन और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, पाकिस्तान में मचाई तबाही

क्विंटन डी कॉक ने तोड़ा सचिन और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, पाकिस्तान में मचाई तबाही

क्विंटन डी कॉक पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में अपने वनडे करियर का 22वां शतक लगाया। उन्होंने अपने इस शतक के दम पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा शतक लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड के भी नजदीक पहुंच गए।

क्विंटन डी कॉक पाकिस्तान में मचाई तबाही

साउथ अफ्रीका के स्टार ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि काक ने पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में हुए दूसरे वनडे में शतक लगाकर तबाही मचा दी। रिटायरमेंट से वापस लौटने के बाद यह उनका मात्र दूसरा ही वनडे मैच था और उन्होंने इस दौरान प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवार्ड जीता। पाकिस्तान द्वारा मिले 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्विंटन डि काक ने अकेले ही 123 रन की नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर साउथ अफ्रीका की टीम ने मुकाबले को 40.1 ओवर में 8 विकेट रहते अपने नाम कर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। क्विंटन डि काक के वनडे करियर का यह 22वां शतक है, इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स तोड़े। एक नजर डालते हैं क्विंटन डि काक द्वारा तोड़े गए कुछ रिकॉर्ड्स पर-

क्विंटन डि काक ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

क्विंटन डि काक वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 22 शतक लगाने वाले दुनिया की चौथे प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 157 पारियों में किया। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। क्विंटन डि काक से आगे इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला, भारत के विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर है।

सबसे कम पारियों में 22 वनडे शतक

126 पारी-हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका),

143 पारी- विराट कोहली (भारत),

153 पारी- डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)

157 पारी-क्विंटन डि कॉक (साउथ अफ्रीका)

186 पारी- एबी डीविलियर्स (साउथ अफ्रीका),

188 पारी रोहित शर्मा (भारत),

206 पारी-सचिन तेंदुलकर (भारत),

220 पारी सौरभ गांगुली (भारत),

261 पारी-रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

261 पारी-क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के नजदीक हैं क्विंटन डी कॉक

क्विंटन डि कॉक विकेटकीपर बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद नजदीक पहुंच गए हैं। वह 22 शतक के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं वहीं नंबर 1 की पोजीशन पर श्रीलंका की दिग्गज विकेट कीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा हैं जिन्होंने अपने करियर में 23 शतक लगाए थे। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वनडे में सर्वाधिक शतक

1- 23 शतक-कुमार संगकारा (श्रीलंका)

2- 22 शतक- क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका)

3- 18 शतक- साई होप (वेस्टइंडीज)

4- 16 शतक-एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

एबी डी विलियर्स के नजदीक पहुंचे क्विंटन डी कॉक

क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में हर्षल गिब्स को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने अपने वनडे करियर में 21 बार शतक लगाने का कारनामा किया था।

वनडे में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

27 शतक-हाशिम अमला,

25 शतक-एबी डी विलियर्स,

22 शतक-क्विंटन डि काक,

21 शतक-हर्षल गिव्स

क्विंटन डि काक ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

एशिया महाद्वीप में मेहमान बल्लेबाज सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में क्विंटन डी कॉक क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं क्रिस गेल ने अपने करियर में एशिया महाद्वीप में 8 वनडे शतक लगाए थे, वहीं क्विंटन डि काक के नाम 9 शतक है। इस लिस्ट में एबी डी विलियर्स सर्वोच्च स्थान पर बने हुए हैं।

एशिया महाद्वीप में सबसे अधिक वनडे शतक लगाने वाले मेहमान खिलाड़ी

10 शतक-एबी डी विलियर्स (साउथ अफ्रीका),

9 शतक-क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका)

8 शतक-क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

वनडे में सबसे अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा शतक

क्विंटन डि काक ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना 22वां शतक 100 के अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ लगाया। अपने वनडे करियर में 22 में से 14 शतक डी कॉक ने 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ लगाए हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के सातवें प्लेयर हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर मौजूद हैं।

100 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ सर्वाधिक वनडे शतक

34 बार-विराट कोहली (कुल 51 शतक),

25 बार-एबी डी विलियर्स (कुल 25 शतक),

24 बार-सचिन तेंदुलकर (कुल 49 शतक),

22 बार-रोहित शर्मा (कुल 33 शतक),

18 बार-डेविड वार्नर (कुल 22 शतक),

18 बार-सनत जयसूर्या (कुल 28 शतक),

14 बार-क्विंटन डी कॉक (कुल 22 शतक),

13 बार-एडम गिलक्रिस्ट (कुल 16 शतक),

13 बार-ब्रायन लारा (कुल 19 शतक),

13 बार-कुमार संगकारा (कुल 25 शतक)

Leave a Reply