You are currently viewing महिला विश्व कप 2025 की भारत नई चैंपियन

महिला विश्व कप 2025 की भारत नई चैंपियन

महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच डॉक्टर डी वाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम नवी मुंबई में खेला गया। साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने 45.3 ओवर में सभी विकेट 246 रन ही बना सकी और उसे 52 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस प्रकार महिला विश्व कप 2025 की नई चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनी।

भारत की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत शानदार रही। दोनों ओपनर स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। 104 रन की स्कोर पर स्मृति मंधाना 58 गेंद पर 8 चौके की मदद से 45 रन बनाकर टाइयोंन की बॉल पर जाप्ता को कैच दे बैठी।

शैफाली वर्मा का अर्धशतक

भारत को दूसरा झटका शेफाली वर्मा के रूप में लगा। शैफाली वर्मा 78 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 87 रन की तेजतर्रार पारी खेलते हुए खाका की बॉल पर लूस को कैच दे बैठी। जेमिमा रोड्रिग्स 24 रन बनाकर खाका की दूसरी शिकार बनी। कप्तान हरमनप्रीत कौर अपनी टीम के लिए 20 रनों का योगदान दिया इन्हें मलावा ने बोल्डकर पवेलियन की राह दिखाइ। अमरजोत कौर 12 रन बनाकर क्लर्क की शिकार बनी।

दीप्ति शर्मा का धैर्यपूर्ण अर्धशतक

रिचा घोष ने 24 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। इनका विकेट खाका के खाते में आया। दीप्ति शर्मा का विकेट पारी की अंतिम बॉल पर रन आउट के रूप में गिरा, रन आउट होने से पहले वह 58 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेल चुकी थी और अपनी टीम के स्कोर को 298 रन तक पहुंचा दिया था।

इस तरह भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को जीत के लिए 299 रनों का लक्ष्य दिया।

ऑस्ट्रेलिया को मिले विकेट

ऑस्ट्रेलिया की ओर से खाका को 3 विकेट, मालवा, क्लर्क और ताईऑन के खाते में 1-1 विकेट आया।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

299 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत अच्छी रही। तजमीन ब्रिट 35 गेंद पर 23 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौटी। अनेक बोस 0 रन पर ही श्रीचरनी की वॉल पर LBW हुई। लूज अपनी टीम के लिए 31 गेंद पर 4 चौके की मदद से 25 रन बनाते हुए शैफाली वर्मा की बॉल पर कैच एंड बोल्ड हो गई।

लौरा की कप्तानी पारी

मरीजाने कप अपनी टीम के लिए 4 रनों का योगदान देकर शैफाली वर्मा की दूसरी शिकार बनी। सिनेलो जाप्ता 16 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की बॉल पर राधा यादव द्वारा कैच होकर पवेलियन लौटी। एनरी डॉक्सेन 35 रन बनाते हुए दीप्ति शर्मा की बॉल पर बोल्ड हुई। कप्तान लौरा वालवार्ड एक बार फिर शतक बनाया लेकिन 101 रन की स्कोर पर दीप्ति शर्मा ने इन्हें अमरजोत कौर के हाथों कैच करा कर उनकी पारी का अंत कर दिया।

ट्राईऑन 9 रन बनाते हुए दीप्ति शर्मा की बॉल पर LBW हो गई। खाका भी 1 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौटी। दीप्ति शर्मा ने क्लर्क को 18 रन की स्कोर पर हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराकर साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की पारी का अंत कर दिया और महिला विश्व कप 2025 का खिताब भारत के हवाले कर दिया। इस प्रकार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को 52 रनों से हराकर महिला विश्वकप 2025 का खिताब जीत लिया। आपको बता दे कि भारत पहली बार महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है।

भारत को मिले विकेट

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा को 5 विकेट, शेफाली वर्मा को 2 विकेट व श्रीचरनी के खाते में 1 विकेट आया, 2 विकेट रन आउट के रूप में गिरे।

प्लेयर ऑफ द मैच एवं प्लेयर ऑफ द सीरीज

भारत की ओपनर बैट्समैन शेफाली वर्मा ने भारत के लिए 78 गेंद पर 87 रन की तेजतर्रार पारी खेली एवं साउथ अफ्रीका की टीम की 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जबकि पूरी सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाली एवं साथ ही बैट से भी शानदार प्रदर्शन करने वाली दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply