महिला विश्व कप 2025 का 23वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 244 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने 40.3 ओवर में 248 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत शानदार रही। एमी जोंस 18 रन बनाकर अनाबेल सदरलैंड की शिकार बनी। हैदर नाइट 20 रन बनाकर सोफी की बॉल पर एलबीडबल्यू हो गई। कप्तान नट सीवर ब्रांड 7 रन बनाकर अलाना किंग की बॉल पर एनाबेल सदरलैंड द्वारा कैच हुई। टॉमी व्यू माउंट 105 गेंद पर 10 चौके और 01 छक्के की मदद से 78 की पारी खेली और अपनी टीम की स्कोर को 147 रनों तक पहुंचाया और इसी स्कोर पर ये अनाबेल सदरलैंड की दूसरी शिकार बनी।
एमा लांब 07 रन बनाकर इनेबल सदर लैंड की तीसरी शिकार बनी। सोफिया डुंकली कुछ खास नहीं कर सकी और 22 रन बनाकर गार्डनर बॉल पर बेथ मुनि द्वारा स्टंपिंग हो गई। एलिसा कैप्सी 38 रन की शानदार पारी और सोफी द्वारा LBW हो गई। डीन 26 रन बनाकर गार्डनर की शिकार बनी। स्मिथ 3 रन बनाकर रन आउट का होकर पवेलियन लौट गई। शोफी नाबाद 10 रन और लॉरेन बेल नाबाद 2 रन बनाकर वापस लौट। इस तरह इंग्लैंड की महिला टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 244 रन बनाएं और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य दिया।
ऑस्ट्रेलिया को मिले विकेट
ऑस्ट्रेलिया की ओर से सदरलैंड को 3 विकेट सूफी और गार्डनर को 2-2 विकेट जबकि अलाना किंग को 01 विकेट से संतोष करना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया की पारी
245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। फोबी लिथफील्ड 1 रन बनाकर लॉरेन बेल द्वारा बोल्ड हो गई। जॉर्जिया बाल 6 रन बनाकर स्मिथ की बॉल पर बोल्ड हो गई। एलिसे पेरी 13 रन की पारी खेली और स्मिथ की दूसरी शिकार बनी। बेथ मुनि 20 रन बनाकर सोफी की बाल पर नट सीवर ब्रंट को कैच थमा बैठी।
सदरलैंड और गार्डनर के बीच नाबाद 180 रन की साझेदारी
इस तरह ऑस्ट्रेलिया के टॉप 4 विकेट 68 स्कोर पर गिर चुके थे। इसके बाद एनाबेल सदरलैंड और गार्डनर के बीच नाबाद 180 रन की साझेदारी हुईं और दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया की खाते में एक और जीत जोड़ दी। इस दौरान गार्डनर ने 73 गेंद पर 16 चौके की मदद से नाबाद 104 रन बनाए जबकि सदरलैंड 112 गेंद पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 98 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड को मिले विकेट
इंग्लैंड की ओर से स्मिथ को 02 विकेट, सोफी और लॉरेन बेल को 01-01 विकेट मिला।
‘Player of the Match’
ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर अनाबेल सदरलैंड ने इंग्लैंड की 03 विकेट लिए साथ ही 112 गेंद पर 9 चौके व 01 छक्के की मदद से नाबाद 98 रन की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।