महिला विश्व कप 2025 का 27वां मुकाबला इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच विशाखापत्तनम क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 38.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड की महिला टीम ने 29.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 172 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया।

न्यूज़ीलैण्ड की पारी
टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत ठीक नहीं रही और 21 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका सूजी वेड्स के रूप में लगा जब वह 16 बाल में 10 रन बनाकर लेंसी स्मिथ का शिकार हुई। अमेलिया केर 35 रन बनाकर कैप्सी की बाल पर डीन को कैच दे बैठी।
जॉर्जिया ने अपनी टीम के लिए 57 गेंद पर 7 चौके की मदद से 46 रन की शानदार पारी खेली, इन्हें डीन ने LBW आउट कर पवेलियन भेजा। ब्रुक हॉलीडे 4 रन बनाकर सोफी की शिकार हुई। मेडी ग्रीन 18 रन बनाई और कैप्सी ने इन्हें कैच एंड बोल्ड किया। इसी तरह न्यूजीलैंड के विकेट गिरते रहे और 168 रन पर पूरी टीम सिमट गई और इंग्लैंड को जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य दिया गया।
इंग्लैंड को मिला विकेट
इंग्लैंड की ओर से लेसी स्मिथ को 3 विकेट, कप्तान नेट सीवर ब्रंट को 2 विकेट, कैप्सी को 2 विकेट जबकि डीन और सोफी को 1-1 विकेट से संतोष करना पड़ा।
इंग्लैंड की पारी
169 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत शानदार रही। दोनों ओपनर अमी जोन्स और टॉमी व्यूमाउंट ने पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की। टॉमी 40 रन बनाकर लेया ताहुहु के द्वारा LBW हो गई। हैदर नाइट 40 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेलकर सोफी डिवाइन की शिकार हुई। डिवाइन ने इन्हे एलबीडबल्यू आउट कर पवेलियन भेजा।
इसके बाद इंग्लैंड का कोई भी विकेट नहीं गिरा और इंग्लैंड ने 29.2 ओवर में 172 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया। एमी जॉन्स 92 गेंद पर 11 चौके और 01 छक्के की मदद से 86 रन की नाबाद पारी खेली डेनियल 2 रन बनाकर नाबाद लौटी।
न्यूज़ीलैण्ड को मिला विकेट
न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान सोफी डिवाइन व ली ताहुहु दोनों को एक-एक विकेट मिला।
Player of the Match
इंग्लैंड की ओपनर बल्लेबाज एमी जॉन्स ने 92 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 86 रन की नाबाद पारी खेली जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।