भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच (AUS vs IND 2nd T-20) ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 125 रन बनाएं। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 126 रन बनाकर मैच को 4 विकेट से जीत लिया और पांच मैचों की टी-20 सीरीज को 1-0 से बढ़त बना ली।

AUS vs IND 2nd T-20 में भारत की पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। भारत का पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। वे 10 गेंद पर 5 रन बनाकर जोश हेजलवुड की बॉल पर मिशेल मार्श कैच दे बैठे। विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसंग 2 रन बनाकर LBW हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 1 रन बनाकर हेजलवुड की दूसरे शिकार बने। तिलक वर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए और हेजल वुड की तीसरे शिकार बने।
अभिषक शर्मा और हर्षित राणा ने भारत की लाज बचाई
अक्षर पटेल सात रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा ने पारी को संभाला और भारत के स्कोर को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। शिवम दुबे 4 रन, कुलदीप यादव 0 रन और बुमराह 0 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। भारत की ओर से सर्वाधिक रन अभिषेक शर्मा ने बनाएं उन्होंने भारत के लिए 68 रन का योगदान दिया जबकि हर्षित राणा 33 गेंद पर 35 रन की पारी खेलकर आउट हुए और भारत की पूरी टीम 18.4 ओवर में 125 रन बनाकर आउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 126 रनों का लक्ष्य दिया।
ऑस्ट्रेलिया को मिले विकेट
ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड को 3 विकेट, बर्टलेट व नाथन एलिस को 2-2 विकेट जबकि स्टोइनिस के खाते में 01 विकेट आया।
AUS vs IND 2nd T-20 में ऑस्ट्रेलिया की पारी
126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही। दोनों ओपनर पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। ट्रेविस हेड 28 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती के शिकार हुए। कप्तान मिचेल मार्स 26 गेंद पर 46 रन की शानदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को 87 रनों तक पहुंचाया और कुलदीप यादव ने इन्हें अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया।
टिम डेविड 1 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की बॉल पर कैच एंड बोल्ड हो गए। जोस इंग्लिश 20 रन की पारी खेली और कुलदीप यादव की बॉल पर LBW हुए। मिचेल ओवेन 14 रन बनाकर बुमराह की वॉल पर सैमसन को कैच दे बैठे। मैथ्यू शॉर्ट को भी बुमराह ने 0 रन पर पवेलियन की राह दिखाई। 13.2 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 126 रन बनाकर मैच को 4 विकेट से जीत लिया।
भारत को मिले विकेट
भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह सभी को 2-2 विकेट मिला।
प्लेयर ऑफ द मैच
ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड 4 ओवर में 13 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।