You are currently viewing ICC Women World Cup-2025

ICC Women World Cup-2025

महिला विश्वकप का 9वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम कोलम्बो में खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बोलिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 221 रन बनाये जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 110 रन बना कर आल आउट हो गई और पाकिस्तान को 107 रनों से हार का सामना करना पड़ा

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत ठीकठाक रही। 30 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका कप्तान अलिसा हिली के रूप में लगा, जब वो 20 रन बनाकर सादिया इक़बाल की गेंद पर डायना बेग को कैच दे बैठी. अपने 20 रन बनाने के लिए कप्तान हिली ने 23 गेंद खेली और 3 चौके लगाई। ओपनर फोबे लिचफील्ड 10 रन बनाकर पाकिस्तान की कप्तान सना फातिमा की शिकार हुई। एलिस पेरी भी 5 रन बनाकर आउट हो गई उनका विकेट नसरा संधू को मिला। बेथ मूनी एक तरफ से विकेट संभाले रखा तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरते रहे। सदरलैंड 1 रन व गार्डनर भी एक रन बनाकर आवर हो कर पवेलियन लौट गए । मैक्ग्राथ 5 रन बनाकर नासरा संधू की शिकार बनी। 0 रन पर ही वेअरहाम आउट होकर चलता बनी। उनका विकेट रामीन शमीम को मिला। किम गार्थ भी 11 रन की पारी खेली और डायना बेग की शिकार बनी। बेथ मूनी और अलाना किंग के बीच 9वे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी हुई।बेथ मूनी ने अपना शतक पूरा किया और 50वे की अंतिम बॉल पर 114 गेंदों पर 109 रन बनाकर कप्तान सना फातिमा की बॉल पर सदाफ को कैच दे बैठी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 221 रन बनाये और पाकिस्तान को जीत के लिए 50 ओवर में 222 रनों का लक्ष्य दिया।

पाकिस्तान की ओर से नसारा संधू को 3 विकेट, कप्तान सना फातिमा व रामीन शमीम को 2-2 विकेट जबकि डायना बेग व सादिया इक़बाल को 1-1 विकेट मिला।

222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत ख़राब रही। निरंतर अंतराल में पाकिस्तान के विकेट गिरते रहे जिसमे सदाफ संस 5 रन, मुबीना अली 3 रन, सिदरा नवाज 5 रन, नतालिया परवेज 01 रन, ईमान फातिमा 0 रन , डायना बेग 6 रन बनाकर आउट हुए। 2 बल्लेबाज ही दहाई का अंक छूने में कामयाब रहे जिसमे सिदरा अमीन 35 रन व कप्तान सना फातिमा 11 रन का नाम शामिल रहा। ये दोने क्रमशः गार्डनर और सदरलैंड का शिकार हुए । नसारा संधू भी 11 रन का योगदान अपने टीम को दिया और अलाना किंग का शिकार हुई । पाकिस्तान का अंतिम विकेट रामिन शमीम का गिरा उन्होंने 15 रन बनाये और उनका विकेट सदरलैंड को मिला। इस तरह पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन पर आल आउट हो गई और उसे 107 रनों के विशाल अंतर से हर का सामना करना पड़ा.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ को 3 विकेट, मेगन और सदरलैंड को 2-2 विकेट जबकि अलाना किंग, गार्डनर व वेअरहाम के कहते में 1-1 विकेट आये.

ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी ने 114 गेंदों में 109 रनों की शानदार पारी खेली और 11 चौके लगाए उनके इस शानदार खेल के लिए उन्हें ‘Player of the Match’ का ख़िताब दिया गया।

Leave a Reply