You are currently viewing Women World Cup 2025 ! रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हारा श्रीलंका से बांग्लादेश

Women World Cup 2025 ! रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हारा श्रीलंका से बांग्लादेश

महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का 21वां मुकाबला श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया यह मैच डॉक्टर डी बाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी नवी मुंबई में खेला गया। टॉस श्रीलंका ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 202 रन बनाएं। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी और उसे 7 रन से हार का सामना करना पड़ा।

श्रीलंका की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। श्रीलंका को पहला झटका 0 रन पर ही विषमी गुणरत्ने के रूप में लगा मारूफा अख्तर ने LBW आउट कर उन्हें पवेलियन भेजा। इसके बाद क्रीज़ पर आई हसनी परेरा ने कप्तान चमारी अटापट्टू के साथ मिलकर श्रीलंका की पारी को आगे बढ़ाया और शानदार खेल दिखाए। 72 रन के स्कोर पर कप्तान चमारी अटापट्टू 46 रन बनाकर राबिया खान की बॉल पर LBW हो गई। कप्तान ने 43 गेंद पर यह 46 रन बनाएं और 6 चौके और 2 छक्के लगाए। हर्षिता माधवी 4 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौट गई।

श्रीलंका के 100 रन के स्कोर पर कविशा दिलहरी 4 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौट गई। निलाक्षी डीसिल्वा 37 रन की शानदार पारी खेली।अपने 37 रन की पारी के दौरान उन्होंने 01 चौके और 2 छक्के लगाए और इसके लिए उन्होंने 38 गेंद का सामना किया। अनुष्का संजीवनी 2 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौटने वाली श्रीलंका की छठी बल्लेबाज रही। सुगंधिका कुमारी भी 1 रन बनाकर चलता बनी।

182 रन के स्कोर पर श्रीलंका की स्टार बल्लेबाज हसनी परेरा 99 गेंदों पर 85 रन बनाकर पवेलियन लौटने वाली आठवीं खिलाड़ी रही। उन्होंने अपनी 85 रन की पारी के दौरान 13 चौके और 1 छक्के लगाए। उद्देशिका प्रबोधिनी 8 रन बनाकर राबिया खान की बॉल पर बोल्ड हो गई। मलकी मदारा 9 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौटने वाली श्रीलंका की अंतिम बल्लेबाज रही। इस तरह श्रीलंका की पूरी टीम 202 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और बांग्लादेश को जीत के लिए 203 रनों का लक्ष्य दिया।

बांग्लादेश को विकेट

बांग्लादेश की ओर से शोरमा अख्तर को 03 विकेट, राबिया खान को 2 विकेट जबकि मारूफा अख्तर, निशिता अख्तर और नाहिदा अख्तर सभी को 01-01 विकेट से संतोष करना पड़ा।

बांग्लादेश की पारी

203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी बेहद खराब रही। 2 रन के स्कोर पर बांग्लादेश को पहला झटका रुबैया हैदर के रूप में लगा जब 0 रन पर ही अपना विकेट उद्देशिका प्रबोधिनी को दे बैठी। सात रन बनाकर फरजाना हक भी चलता बनी उन्हें हर्षिता माधवी ने रन आउट किया। शोभना भी 8 रन बनाकर सुगंधिका कुमारी का शिकार बनी। बांग्लादेश की स्टार बल्लेबाज शरमीन अख्तर 103 गेंद पर 64 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गई। अपनी 64 रन की पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके व 1 छक्का लगाये। शोरमा अख्तर 19 रन बनाये और अपना विकेट चमारी अट्टापट्टू को दे बैठी।

ऋतू मोनी 7 रन, राब्या खान 1 रन बनाकर आउट हुई। नाहिदा अख्तर 0 रन, मरूफा अख्तर 0 रन बनाकर आउट हुई। कप्तान निगार सुल्ताना 77 रन की शानदारी पारी खेलकर आउट हुई लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी और बांग्लादेश की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी और उसे 7 रन से हार का सामना करना पड़ा।

श्रीलंका को विकेट

श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अटापट्टू को 04 विकेट, सुगंधीका कुमारी को 02 विकेट जबकि उद्देशिका प्रबोधिनी को 01 विकेट मिला।

‘Player of the Match’

श्रीलंका की स्टार बल्लेबाज हसनी परेरा 85 रन की शानदार पारी खेली जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply