महिला विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच डॉक्टर डी बाई पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी नवी मुंबई में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 338 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 48.3 ओवर में 5 विकेट पर 341 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया और महिला वर्ल्ड कप-2025 के फाइनल मे प्रवेश किया।

ऑस्ट्रेलिया की पारी
टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। 25 रन स्कोर पर कप्तान एलिस हिली ने 5 रन बनाकर क्रांति गौर की बॉल पर बोल्ड हो गई। कप्तान के आउट होने के बाद क्रीज पर आई एलिस पैरी ओपनर फ़ोबी लिचफील्ड के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को आगे बढ़ाया और तेजी से रन बनाए। फ़ोबी लिचफील्ड 93 गेंद पर 17 चौके और 3 छक्के की मदद से 119 रन की पारी खेली इन्हें अमनजोत कौर ने बोल्डकर पवेलियन की राह दिखाई।
बेथ मूनी 22 गेंदों पर 24 रन बनाकर श्रीचरणी का शिकार हुई। इनेबल सदरलैंड ने अपनी टीम के लिए 3 रन का योगदान दिया इन्हें श्री चरणी ने कैच एंड बोल्ड आउट कर पवेलियन भेजा। एलिस पैरी 88 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 77 रन बनाकर राधा यादव की वॉल पर बोल्ड हुई। तहलिया मैकग्राथ 12 रन, गार्डनर 45 गेंद पर 63 रन एवं किम गार्थ 17 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौटी।
एलाना किंग को 4 रन पर दीप्ति शर्मा ने रिचा घोष के हाथों कैच कराया जबकि सोफी को 0 रन पर ही दीप्ति शर्मा ने बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत कर दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.5 ओवर में 338 रन बनाएं और भारत को जीत के लिए 339 रनों का लक्ष्य दिया।
भारत को मिले विकेट
भारत की ओर से श्रीचरणी और दीप्ति शर्मा को 2-2 विकेट तो वहीं क्रांति गौर, अमनजोत कौर और राधा यादव के हिस्से में 1-1 विकेट आया जबकि 3 विकेट रन आउट के रूप में गिरे।
भारत की पारी
339 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। 13 रन के स्कोर पर शफाली वर्मा 5 गेंदों पर 10 रन बनाकर किम गार्थ की बॉल पर LBW हो गई। स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना 24 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 24 रन बनाकर किंग गार्थ की बॉल पर कप्तान एलिसा हिली को कैच दे बैठी।
इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर व जेमिमा रॉड्रिक्स ने संभलकर खेला और दोनों ने भारत के स्कोर को 35 ओवर में 2 विकेट पर 167 रन की साझेदारी करते हुए 226 रन तक ले गए। इसी स्कोर पर कप्तान हरमनप्रीत कौर 88 गेंद पर 10 चौके व 2 छक्के की मदद से 89 रन बनाकर अनाबेल सदरलैंड की बॉल पर गार्डनर को कैच दे बैठी। दीप्ति शर्मा तेजी से रन बनाने के चक्कर में 17 गेंदों में 24 रन बनाकर रन आउट हो गई
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने भी दीप्ति शर्मा के नक्से कदम पर चलते हुए तेजी से रन बनाये और 16 गेंदों पर 2 चौके व 2 छक्के लगाकर 26 रन बनाये और भारत को जीत के नजदीक तक पहुँचाया लेकिन 310 रन के स्कोर पर इनका विकेट गिर गया। इसके बाद बैटिंग करने आई अमनजोत कौर (15 रन नाबाद, 8 गेंद, 2 चौके) ने भी तेजी से रन बनाये और जेमिमा रॉड्रिक्स (127 रन नाबाद, 134 गेंद, 14 चौके) के साथ मिलकर भारत को 48.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 341 रन बनाकर 5 विकेट से जीत दिला दी, और शान से महिला वर्ल्ड कप-2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहाँ भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के साथ होगा।
ऑस्ट्रेलिया को मिले विकेट
ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ और अनाबेल सदरलैंड दोनों को 2-2 विकेट मिले जबकि 1 विकेट रन आउट के रूप में गिरा।
Player of the Match
भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिक्स ने 134 गेंदों पर 14 चौके की मदद से 127 रन की नाबाद व मैच जिताऊ पारी खेली जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार मिला।