You are currently viewing ICC Women World Cup-2025.  साउथ अफ्रीका ने India को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया

ICC Women World Cup-2025. साउथ अफ्रीका ने India को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया

ICC महिला विश्व कप 2025 का दसवां मैच भारत महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच डॉक्टर वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम विशाखापत्तनम में खेला गया। साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 49.5 ओवर में सभी विकेट होकर 251 रन बनाएं जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 48.5 ओवर में 252/7 बनाकर मैच को 3 विकेट से जीत लिया।

भारतीय पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत शानदार रही। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहला झटका स्मृति मंधाना के रूम में लगा जब 55 रन के स्कोर पर स्मृति मंधाना 23 रन बना कर मुलावा की शिकार बनी। उन्होंने 32 गेंद का सामना किया और 1 चौका व 1 छक्के लगाए । 83 रन की स्कोर पर भारत को दूसरा झटका हरलीन देओल के रूप में लगा, जब हरलीन देओल 13 रन बनाकर मालवा की दूसरी शिकार बनी। 91 रन की स्कोर पर ओपनर प्रतिका रावल भी चलती बनी उन्होंने 37 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस 37 रन की पारी के दौरान उन्होंने 56 गेंद का सामना किया और 5 चौके लगाए। जेमिमा रॉड्रिक्स भी 0 रन पर ही चलता बनी।

कप्तान हरमनप्रीत 9 रन की पारी खेली और उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया। दीप्ति शर्मा 4 रन बनाकर चलता बनी। उनका विकेट मनीजेन कैंप को मिला। अमनजोत कौर अपनी टीम के लिए 13 रन का योगदान दिया और 44 गेंद पर 01 चौके लगाए। स्नेहा राना ने 33 रन की शानदार पारी खेली और 48.5 ओवर में अपना विकेट मेरीजैन कैप को दे बैठे। भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने 77 गेंद पर 11 चौके व 4 छक्के की मदद से 94 रनों की शानदार पारी खेली और वह 6 रन से अपना शतक बनाने से चूक गई। उनका विकेट क्लर्क को मिला और वह 9वे विकेट के रूम में आउट हुई। श्री चरणी 49.5 ओवर में जीरो रन बनाकर आउट होने वाली अंतिम खिलाडी रहीं।

साउथ अफ्रीका मिला लक्ष्य

इस तरह भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 251 रन बनाए और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया।

साउथ अफ्रीका को मिला विकेट

साउथ अफ्रीका की ओर से ट्रिओन 10 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल की, तो वही मणिजेन कैप, क्लर्क व मलाबा को 2-2 विकेट मिला, जबकि 1 विकेट सेखुखुन को मिला.

साउथ अफ्रीका की पारी

252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, उसका पहला विकेट 6 रन की स्कोर पर तज़मीन ब्रिट्स (0 रन) के रूप में गिरा। 18 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लूस के रूप में लगा, जब वह 5 रन बनाकर अमरजोत कौर का शिकार बनी। अमरजोत कौर ने उन्हें ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। कैप 20 रन बनाकर स्नेह राणा का शिकार बनी। अपनी 20 रन की पारी में उन्होंने 25 गेंदे खेलीऔर 2 चौके व 01 छक्के लगाए। दीप्ति शर्मा ने बॉस को 1 रन के स्कोर पर आउट करके पवेलियन की राह दिखाई. श्रीचरणी ने विकेटकीपर बल्लेबाज सिनलो जफ्ता को 14 रन के स्कोर पर चलता किया। इस तरह 81 रन पहुंचते पहुंचते साउथ अफ्रीका के पांच विकेट गिर चुके थे।

इसके बाद कप्तान लौरा ने ट्रिओन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 142 रन तक पहुँचाया। इसी स्कोर पर कप्तान लौरा 111 गेंद पर 70 रन की शानदार पारी खेलकर क्रांति गौर की बॉल पर बोल्ड हो गई। अपने 70 रन की पारी के लिए उन्होंने 111 गेंद का सामना किया और आठ चौके लगाएं। लौरा के आउट होने के बाद ट्रिओन ने क्लर्क के साथ मिलकर 211 रनों तक पहुँचाया और यही पर उसका विकेट एलबीडबल्यू के रूप में गिरा। उन्होंने 49 रन की शानदार पारी खेली। लेकिन क्लर्क ने हार नहीं मानी और रौद्र रूप अपनाया और 48.5 ओवर में टीम के स्कोर को 252 रन तक पहुंचाकर टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी। क्लर्क ने सिर्फ 54 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 84 रन की मैच जिताऊ पारी खेली.

भारत को मिला विकेट

भारत की ओर से क्रांति गौर व स्नेह राणा को 2-2 विकेट व अमनजोत कौर, श्रीचरणीं और दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

Player of the Match

क्लर्क ने सिर्फ 54 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 84 रन की मैच जिताऊ पारी खेली जिसके लिए उन्हें ‘Player of the Match’ का पुरुस्कार दिया गया।

Leave a Reply