भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया के ओवल एडिलेड स्टेडियम में खेला गया। टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए भारत की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 264 रन बनाए जिसके जवाब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 46.2 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बनाकर 3 मैचों ODI की श्रृंखला को 2-0 से बढ़त बना ली है।

भारत की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा उतरे। कप्तान शुभमन गिल 9 गेंद पर 9 रन बनाकर बर्टलेट के शिकार हुए। अगले 4 बॉल के बाद बार्टलेट ने कोहली को भी 0 रन पर पवेलियन की राह दिखाई। उसके बाद रोहित शर्मा का साथ देने आए श्रेयश अय्यर ने भारत की पारी को संभाला और रक्षात्मक खेल खेला।
रोहित शर्मा व श्रेयश अय्यर के अर्द्धशतक
135 रन की स्कोर पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 97 गेंद पर 7 चौके व 2 छक्के की मदद से 73 रन बनाकर मिशेल स्टार्क की बॉल पर हेजलवुड को कैच दे बैठे। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद क्रीज पर आए अक्षर पटेल ने सावधानी से खेलते हुए पारी को संभाला और श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर भारत की पारी को आगे बढ़ाया। श्रेयस अय्यर 77 बॉल पर 7 चौके की मदद से 61 रन बनाकर एडम जंपा की बाल पर बोल्ड हो गए।
केएल राहुल कुछ खास नहीं कर सके और 11 रन बनाकर एडम जंपा की बॉल पर बोल्ड हुए। वाशिंगटन सुंदर 12 रन की पारी खेली और बर्टलेट की तीसरे शिकार बने। बर्टलेट ने इन्हें जोश हेजलवुड के द्वारा कैच कराया। अक्षर पटेल शानदार 44 रन बनाए। अपने 44 रन बनाने के लिए उन्होंने 41 गेंद का सामना किया और पांच चौके लगाएं। अक्षर पटेल का विकेट 223 रन के स्कोर पर सातवें विकेट के रूप में गिरा। नीतीश रेड्डी भी 8 रन बनाकर चलता बने। इन्हें भी जंपा ने एलेक्स केरी के द्वारा स्टंपिंग कराया। अर्शदीप सिंह 13 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार हुए और भारत की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 264 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 265 रनों का टारगेट दिया।
ऑस्ट्रेलिया को मिले विकेट
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जम्पा को 4 विकेट, बर्टलेट को 3 विकेट एवं मिचेल स्टार्क को 2 विकेट मिला।
ऑस्ट्रेलिया की पारी
265 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत ठीक-ठाक रही। 30 रन के स्कोर पर कप्तान मिचेल मार्च 11 रन बनाकर अर्शदीप की बॉल पर राहुल द्वारा कैच हो गए। ट्रेविस हेड 28 रन की पारी खेली इन्हें हर्षित राणा ने विराट कोहली के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। मैट रेनशॉ 30 रन बनाकर अक्षर की बॉल पर बोल्ड हो गए। अलेक्स केरी 9 रन की पारी खेली और वॉशिंगटन सुंदर की बाल पर बोल्ड हुए।
मैथ्यू साल्ट ऑस्ट्रेलिया के 187 रन की स्कोर पर 78 गेंद में 74 रन बनाकर हर्षित राणा की बॉल पर मोहम्मद सिराज द्वारा कैच हुए। मिचेल ओवन 23 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 36 रन की तेजतर्रार पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के रन रेट को बढ़ाया और जीत की दहलीज पर पहुंचाकर वाशिंगटन सुंदर की बॉल पर अर्शदीप सिंह के द्वारा कैच होकर पवेलियन लौट गए। बार्टलेट 3 रन बनाये व इनका विकेट अर्शदीप सिंह के कहते में गया तो मिचेल स्टार्क 4 रन बनाकर सिराज का शिकार बने लेकिन कूपर कनोली एक छोर संभाले रखा और 53 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 46.2 ओवर में 8 पर 265 रन बनाकर इस सीरीज की दूसरी जीत दिला दी।
भारत को मिले विकेट
भारत की ओर से हर्षित राणा अर्शदीप सिंह व वाशिंगटन सूंदर को 2-2 विकेट जबकि मोहम्मद सिराज व अक्षर पटेल के खातें में 1-1 विकेट आया।
‘Player of the Match’
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बॉलर एडम जंपा ने 10 ओवर में 60 रन देकर महत्वपूर्ण 4 विकेट लिए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया।