You are currently viewing IND vs AUS 3rd ODI ! रोहित शर्मा के शतक से ऑस्ट्रेलिया बुरी तरह हारा

IND vs AUS 3rd ODI ! रोहित शर्मा के शतक से ऑस्ट्रेलिया बुरी तरह हारा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा ODI मैच ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 46.4 ओवर में 236 रन बनाए, जिसके जवाब भारत ने 38.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और मैच को 9 विकेट से जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 61 रन की साझेदारी की। 61 रन के स्कोर पर हेड 25 गेंद पर 29 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की बॉल पर प्रसिद्ध कृष्णा द्वारा कैच हो गए। कप्तान मिचेल मार्श अपनी टीम के लिए 41 रनों का योगदान दिया और 50 गेंदे खेली, साथ ही 5 चौके एवं 1 छक्के लगाए।

मैथ्यू शॉर्ट अपनी टीम के लिए 41 गेंद पर 30 रन का योगदान दिया। अलेक्स केरी 24 रन बनाए और हर्षित राणा की बॉल पर श्रेयस अय्यर के द्वारा कैच होकर पवेलियन लौट गए। रेनशॉ 58 गेंदों में 56 रन की शानदार पारी खेली। रेनशॉ को वाशिंगटन सुंदर ने LBW आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। मिशेल ओवन 1 रन बनाकर हर्षित राणा की बॉल पर रोहित शर्मा द्वारा कैच हुए।

मिचेल स्टार्क 02 रन की पारी खेली और कुलदीप यादव के द्वारा बोल्ड हो गए। नाथन एलिस 16 बनाए इन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। पिछले मैच की हीरो कूपर कोनोली 23 रन बनाकर हर्षित राणा की बॉल पर कोहली द्वारा कैच होकर पवेलियन लौटे। 236 रन की स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का अंतिम विकेट हैज़लवुड का गिरा जिन्हें हर्षित राणा ने बोल्डकर ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत कर दिया और भारत को जीत के लिए 237 रनों का रन लक्ष्य दिया।

भारत को मिले विकेट

भारत की ओर से हर्षित राणा को 04 विकेट, वाशिंगटन सुंदर को 02 विकेट जबकि मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल सभी के खाते में 01-01 विकेट आया।

भारत की पारी

237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत शानदार रही। दोनों ओपनर रोहित शर्मा एवं कप्तान शुभ्मन गिल ने भारत की पारी का शानदार आगाज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। 69 रन के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल 26 गेंद में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 24 रन बनाकर जोश हेजलवुड की वॉल पर एलेक्स कैरी को कैच दे बैठे।

रोहित व विराट का शतक व अर्धशतक

कप्तान के आउट होने के बाद क्रीज पर आए भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बखूबी साथ निभाया और पहले रोहित शर्मा ने अपना शतक पूरा किया, उसके बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर तेजी से रन बनाए। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और मैदान के चारों ओर शॉट लगाएं।

38.3 ओवर में दोनों ने एक विकेट पर 237 रन बनाकर मैच को भारत के नाम कर दिया। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 125 गेंद पर 13 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 121 रन की पारी खेली, जबकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 81 गेंद पर 7 चौके की मदद से नाबाद 74 रन की लाजवाब पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया को मिले विकेट

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एकमात्र विकेट जोश हेजलवुड के खाते में गया।

‘Player of the Match’ और ‘Player of the Series’

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 125 गेंद पर 13 चौके और 03 छक्के की मदद से 121 रन की नाबाद पारी खेली और मैच को जिताकर वापस लौटे, इसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया, जबकि पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा को ही ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के पुरस्कार से नवाजा गया।

Leave a Reply