भारत और ऑस्ट्रेलिया 3rd T20 मैच ऑस्ट्रेलिया के ओवल में खेला गया। भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाएं, जिसके जवाब में भारत ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया। इस तरह 5 मैचों की श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। ट्रेविस हेड 4 गेंद पर 6 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की बॉल पर सूर्यकुमार यादव के द्वारा कैच होकर पवेलियन लौट गए। जोश इंग्लिश भी 1 रन बना कर अर्शदीप सिंह के दूसरे शिकार बने। कप्तान मिचेल मार्स भी 11 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की बॉल पर तिलक वर्मा द्वारा कैच होकर पवेलियन लौट गए।
टिम डेविड और स्टाइनिस की हाफ सेंचुरी
मिचेल ओवन पहली ही गेंद पर वरुण चक्रवर्ती की बॉल पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। टिम डेविड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तेजतर्रार पारी खेलते हुए 38 गेंद पर 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 74 रन बनाकर शिवम दुबे की बॉल पर तिलक वर्मा द्वारा कैच हुए। टिम डेविड का विकेट 118 रन के स्कोर पर गिरा। स्टाइलिश ने 39 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 64 रन की शानदार पारी खेली। इन्हें अर्शदीप सिंह ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराकर इनकी पारी का अंत किया।
मैथ्यू शॉर्ट 15 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 26 रन व बर्टलेट नाबाद 3 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की स्कोर को 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रनों तक पहुंचाया और भारत को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य दिया।
भारत को मिले विकेट
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह को 3 विकेट वरुण चक्रवर्ती को 2 विकेट जबकि शिवम दुबे के हिस्से में 1 विकेट आया।
भारत की पारी
187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत ठीक-ठाक रही। दोनों ओपनर ने पहले विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। 33 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा जब अभिषेक शर्मा 16 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 25 रन बनाकर नाथन इलिस की बॉल पर जोश इंग्लिश द्वारा कैच होकर पवेलियन लौटे। नाथन इलिस ने ही शुभ्मन गिल को LBW कर पवेलियन भेजा। शुभमन गिल ने अपनी टीम के लिए 15 रन का योगदान दिया।
कप्तान सूर्यकुमार यादव 11 गेंद पर 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 24 रन की तेजतर्रार पारी खेली और इन्हें स्टाइनिस ने नाथन इलिस के हाथों कैच करा कर पवेलियन की राह दिखाई। अक्षर पटेल आज कुछ खास नहीं कर सके और 17 रन बनाकर नाथन इलिश के तीसरे शिकार बने। तिलक वर्मा ने 26 गेंद पर 29 रन बनाकर बर्टलेट के शिकार हुए।
वाशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा की मैच जिताऊ पारी
वाशिंगटन सुंदर 23 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 49 रन व विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा 13 गेंद पर 3 चौके की मदद से नाबाद 22 रन बनाते हुए 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाकर मैच को भारत की झोली में डाल दिया। इस तरह भारत यह मैच 5 विकेट से जीत लिया और पांच मैचों की श्रृंखला को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
ऑस्ट्रेलिया को मिले विकेट
ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन इलिस को 3 विकेट बर्टलेट और स्टाइनिश को 1-1 विकेट मिला।
प्लेयर ऑफ द मैच

भारत के स्टार बॉलर अर्शदीप सिंह 4 ओवर में 35 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।