भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T20 मैच ओवल में खेला गया, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

भारत की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत ठीक-ठाक रही। भारत को पहला झटका 56 रन की स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में लगा जो अभिषेक शर्मा 21 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली, इन्हें एडम जंपा ने टिम डेविड के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। 88 रन की स्कोर पर शिवम दुबे 22 रन बनाकर नाथन इलिस की बॉल पर बोल्ड हो गए।
शुभमन गिल 39 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। इन्हें भी नाथन इलिस ने बोल्डकर पवेलियन भेजा। कप्तान सूर्यकुमार यादव 20 रन बनाकर बर्टलेट के शिकार हुए। तिलक वर्मा 5 रन पर एडम डंपर की वॉल पर जोश इंग्लिश को कैच दे बैठे, तो वही जितेश शर्मा 3 रन पर एडम जंपा द्वारा LBW हुए। वाशिंगटन सुंदर 7 गेंद में 12 रन बनाकर नाथन इलिस की वॉल पर आउट हुए।
अर्शदीप सिंह अपना खाता भी नहीं खोल पाए और स्टाइनिस की बॉल पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। ऑलराउंडर बल्लेबाज अक्षर पटेल अपनी टीम के लिए 11 गेंद पर 21 रन की नाबाद पारी खेली और टीम के स्कोर को 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन तक पहुंचाया और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य दिया।
ऑस्ट्रेलिया को मिले विकेट
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जंपा व नाथन इलिस दोनों को 3-3 विकेट जबकि बर्टलेट एवं स्टोइनिस के खाते में 1-1 विकेट आया।
ऑस्ट्रेलिया की पारी
168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत ठीक-ठाक रही। 37 रन की स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका मैथ्यू शॉर्ट के रूप में लगा। जब मैथ्यू शॉर्ट 19 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन बनाकर अक्षर पटेल की बॉल पर LBW होकर पवेलियन लौटे। जोश इंग्लिश अपनी टीम के लिए 12 रन का योगदान दिया, इन्हें भी अक्षर पटेल ने बोल्डकर पवेलियन भेजा।
कप्तान मिचेल मार्श 24 गेंद पर 4 चौके की मदद से 30 रन बनाकर शिवम दुबे की बॉल पर अर्शदीप सिंह को कैच दे बैठे। टिम डेविड अपनी टीम के लिए 14 रनों का योगदान दिया और शिवम दुबे की बॉल पर सूर्यकुमार यादव को कैच दे बैठे।जोस फिलिप 10 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की बॉल पर वरुण चक्रवर्ती को कैच देकर पवेलियन लौट गए। ग्लेन मैक्सवेल दो रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती के शिकार हुए।
116 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को दो झटके स्टोइनिस और बर्टलेट के रूप में लगे। जबकि एक झटका 118 रन के स्कोर पर लगा। ऑस्ट्रेलिया का अंतिम विकेट 119 रन की स्कोर पर एडम चंपा के रूप में गिरा। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 119 रन की स्कोर पर समाप्त हो गई। और ऑस्ट्रेलिया को भारत से 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
भारत को मिले विकेट
भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर को 3 विकेट, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट जबकि वरुण चक्रवर्ती, बुमराह और अर्शदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला।
प्लेयर ऑफ द मैच
भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल अपनी टीम के लिए 11 गेंद पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 21 रन की नाबाद पारी खेली, साथ ही ऑस्ट्रेलिया के 2 बल्लेबाजों को भी आउट कर पवेलियन की राह दिखाई, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।