You are currently viewing क्या भारत तीसरे दिन ही पहला टेस्ट जीत पायेगा ?

क्या भारत तीसरे दिन ही पहला टेस्ट जीत पायेगा ?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच भारत की ओर झुकता जा रहा है। भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 286 रनों को शानदार बढ़त हासिल कर ली है जबकि अभी भारत के 5 विकेट गिरने बाकी हैं। भारत ने आज के दूसरे दिन का खेल ख़तम होने तक 5 विकेट खोकर 448 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से आज 3 शतक लगे। जिसमें KL राहुल, विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल, और आलराउंडर रविंद्र जडेजा का नाम शामिल है।

टेस्ट का दूसरा दिन भारत के नाम रहा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टेस्ट का दूसरा दिन भारत के नाम रहा। भारतीय टीम ने दूसरे दिन 121/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया, कप्तान शुभमन गिल ने अपने 18 रन के स्कोर को आगे बढ़ाया और 32 रन जोड़कर अपनी हाफ सेंचुरी बनाई और इसी स्कोर पर रोस्टन चेज की गेंद पर जस्टिन ग्रीव्स को कैच थमा बैठे। गिल अपनी इस पारी में 48 गेंदों का सामना किया और 4 चौके लगाए। शुभमण गिल ने KL राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की।

भारत की ओर से लगे 3 शतक

कप्तान गिल का विकेट गिरने के बाद KL राहुल ने ध्रुव जुरेल के साथ मोर्चा संभाला और अपने कैरियर की 11वीं सेंचुरी लगाई। इसी स्कोर पर स्पिनर वारीक़ैन ने KL राहुल को कैच आउट करवा दिया। KL राहुल ने अपने 100 रन बनाने के लिए 197 गेंदे खेली और 12 चौके जमाये।

जुरेल और जडेजा के बीच 206 रनों की साझेदारी

जिस समय कल राहुल आउट हुए थे उस समय भारत का स्कोर 218/4 था। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने संभल कर खेलते हुए भारत के स्कोर को बेहद मजबूत स्थिति तक पहुंचा दिए, दोनों के बीच पांचवे विकेट के लिए 206 रनों की साझेदारी हुई। ध्रुव जुरेल ने अपने कैरियर का पहला शतक पूरा करने के लिए 190 गेंदों का सामना किया और 12 चौके व 2 छक्के लगाए। जुरेल 210 गेंदों पर 125 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने भी 168 गेंदों पर अपने शतक पूरा किया, साथ ही 6 चौके और 5 छक्के लगाए

जडेजा और वाशिंगटन सूंदर नाबाद लौटे

दूसरे दिन का खेल ख़तम होने तक जडेजा 176 गेंदों पर 104 रन व वाशिंगटन सूंदर 13 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद लौटे ।

Leave a Reply