INDW vs AUSW 2nd Semi Final ! भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऐतिहासिक रन चेज करके पिछली चैंपियन आस्ट्रेलिया को 9 गेंदे शेष रहते 5 विकेट से हरा दिया। डी बाई पाटील क्रिकेट स्टेडियम नवी मुंबई में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 49.5 ओवर में 338 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में भारत ने 48.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। भारत ने तीसरी बार महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह पक्की की। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल में कई रिकॉर्ड्स टूटे, आईए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से ——

1. ऐतिहासिक व सबसे बड़ा रन चेज
भारत ने 48.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 341 रन बनाए। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने वनडे इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य का सफल पीछा किया। महिला वनडे वर्ल्डकप नॉकआउट मैच में भी यह सबसे बड़ा रन चेज रहा। महिला क्रिकेट में यह पहला मौका है जब वनडे वर्ल्डकप नाकआउट मैच में 300 रन से ज्यादा रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया।
महिला वनडे में 300 से ज्यादा लक्ष्य का सफल पीछा
339 रन – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया नवी मुंबई 2025 वर्ल्ड कप
331 रन –ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत विशाखापट्टनम 2025 वर्ल्ड कप
302 रन – श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका 2024
2. INDW vs AUSW 2nd Semi Final में पार्टनरशिप
कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा के बीच 167 रन की साझेदारी हुई यह महिला वनडे वर्ल्ड कप नॉक आउट मैच में भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ साझेदारी बनी।

3. महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर
इस मुकाबले में कुल 679 रन बने जो महिला वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा कुल स्कोर रहा।
महिला वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वश्रेष्ठ कुल स्कोर
679 रन– भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुंबई 2025 वर्ल्ड कप
678 रन– इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका ब्रिस्टल 2017 वर्ल्ड कप
661 रन– भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विशाखापट्टनम 2025 वर्ल्ड कप
4. INDW vs AUSW 2nd Semi Final में जेमिमा रोड्रिग्ज का नाबाद शतक
जेमिमा रोड्रिग्ज ने नाबाद 127 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। जेमिमा वनडे वर्ल्डकप के नॉकआउट मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक जमाने वाली पहली महिला बैट्समैन बनी। जेमिमा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉकआउट मैच में शतक जमाने वाली हरमनप्रीत कौर के बाद दूसरी भारतीय महिला बैट्समैन बनी। नॉकआउट मैच में जेमिमा ने भारत की तरफ से दूसरा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाया।
5. INDW vs AUSW 2nd Semi Final में कम उम्र में शतक

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर लिचफील्ड महिला वनडे वर्ल्डकप के नॉकआउट मैच में शतक जमाने वाली सबसे युवा महिला बैट्समैन बनी। बाएं हाथ की महिला बैट्समैन लिचफील्ड ने केवल 22 साल और 195 दिन की उम्र में शतक जमाकर रिकॉर्ड अपने नाम किया। लिचफील्ड ने मैच में 93 गेंद पर 17 चौके व 3 छक्के की मदद से 119 रन बनाएं। लिचफील्ड ICC महिला वनडे वर्ल्डकप के नॉकआउट मैच में सबसे तेज शतक जमाने वाली महिला बैट्समैन बन गई है।