महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का 20वां मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच होलकर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर में खेला गया। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की महिला टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 288 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 284 रन ही बना सकी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत काफी शानदार रही। इंग्लैंड को पहला झटका 73 रन की स्कोर पर टैमी माउंट के रूप में लगा, जब वे 22 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की बॉल पर बोल्ड हो गई। इंग्लैंड को दूसरा झटका एमी जोंस के रूप में लगा, वह 56 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की दूसरी शिकार बनी। दीप्ति शर्मा ने उन्हें स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराया। अपनी 56 रन की पारी के दौरान उन्होंने 68 गेंदों का सामना किया और 8 चौके लगाए। इंग्लैंड को तीसरा झटका कप्तान नट सीवर ब्रंट के रूप में लगा उन्होंने 38 रन की शानदार पारी खेली और श्रीचरनी का शिकार बनी श्रीचरणी ने उन्हें हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराया। उनका यह विकेट 211 रन की स्कोर पर गिरा। हैदर नाइट का विकेट इंग्लैंड के चौथे विकेट के रूप में गिरा। उन्होंने 91 गेंद पर 109 रन बना कर आउट हुई।अपनी 109 रन की पारी के दौरान 15 चौके व एक छक्के लगाए। इस तरह इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 288 रन बनाये और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत के लिए 289 रनों का लक्ष्य दिया।
भारत को मिले विकेट
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा को 4 विकेट, श्रीचरणी को 2 विकेट मिले जबकि 2 विकेट रन आउट के रूप में गिरे।
भारत की पारी
289 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 13 रन के स्कोर पर प्रतिका रावल 6 रन बनाकर आउट हो गई। उनका विकेट लॉरेन बेल को मिला। इसके पास स्मृति मंधाना ने हरलीन देओल के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला और 42 रन के स्कोर तक पहुँचाया। 42 रन की स्कोर पर हरलीन देओल ने 24 रन बनाकर डीन की शिकार बनी। डीन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने 31 वालों का सामना किया और 5 चौके लगाए। हरलीन देओल की आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना के साथ मिलकर टीम की स्कोर को 167 रनों तक पहुँचाया। 167 रन की स्कोर पर कप्तान हरमनप्रीत कौर का विकेट गिरा। इस दौरान उन्होंने 70 गेंद पर 70 रन बना लिए थे, भारतीय कप्तान का विकेट इंग्लैंड की कप्तान नट सीवर को मिला। स्मृति मंधाना ने 94 गेंद पर 88 रन की शानदार पारी खेली। अपने 88 रन की पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए लेकिन अपना शतक बनाने से चूक गई। उनका विकेट लिंसी स्मिथ को मिला। दीप्ति शर्मा 57 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। सोफी ने उन्हें सोफिया के हाथों कैच कराया। रिचा घोष भी 8 रन बनाकर चलता बनी। अमनजोत कौर और स्नेह राणा ने टीम के स्कोर को 284 रनों तक पहुँचाया लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी। अमनजोत कौर 15 गेंद पर 18 रन और स्नेह राणा 9 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद लौटी। इस तरह भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 50 ओवर में 284 रन ही बना सकी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
इंग्लैंड को मिले विकेट
इंग्लैंड की ओर से कप्तान नट सीवर को 2 विकेट लॉरेन बेल, लेसी स्मिथ, डीन और सोफी को 1-1 विकेट से संतोष करना पड़ा।
Player of the Match
इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज हैदर नाइट 91 गेंद पर 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 109 रनों की शानदार पारी खेली जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।