महिला विश्व कप 2025 का 24वां मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच डॉक्टर डी बाई पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी नवी मुंबई में खेला गया। न्यूज़ीलैण्ड की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 49 ओवर में 340 रन का विशाल स्कोर बनाया, इसके जवाब में न्यूज़ीलैण्ड की टीम ने 44 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन बनाए और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को DLS मेथड के अनुसार महिला विश्व कप 2025 के 24वे मैच में 53 रन से जीत मिली।
बता दे कि बारिश की वजह से मैच को पहले 49 ओवर का कर दिया गया, लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पारी के बाद एक बार फिर बारिश में विघ्न डाला, जिससे अंपायर ने DLS मेथड के अनुसार न्यूजीलैंड को 49 ओवर के बजाय घटाकर 44 ओवर का कर दिया गया और संशोधित लक्ष्य 325 रन का दिया गया।

भारत की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत शानदार रही। दोनों भारतीय ओपनर बैट्समैन प्रतिका रावल स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और सभी बॉलर विकेट को तरसते रहे। इस दौरान स्मृति मंधाना ने अपना शतक पूरा किया और 95 गेंद पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 109 रन बनाकर भारत की स्कोर 212 रन तक पहुँचाया और इसी स्कोर पर अपना विकेट सूजी वेड्स ने उन्हें हैनाह के हाथों कैच कराया।
भारत की दूसरी ओपनर प्रतिका रावल ने भी अपना शतक पूरा किया। भारत को दूसरा झटका प्रतिका रावल के रूप में 288 रन के स्कोर पर लगा, जब प्रतिका रावल 122 रन बनाकर अमेलिया केर की बॉल पर हन्नाह को कैच दे बैठी। कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 रन बनाकर रोज मेरी की शिकार बनी। जेमिमा रॉड्रिक्स ने मैदान के चारों ओर चौके लगाए और 55 गेंद पर 76 रन बनाकर नाबाद लौटी। रिचा घोष 1 बॉल पर 4 रन बनाकर बिना अपना विकेट गवाएं वापस लौटी। इस तरह जेमिमा और रिचा घोष ने भारत की स्कोर को 49 ओवर में 340 रनों तक पहुंचाया और न्यूजीलैंड की टीम को 341 रनों का लक्ष्य दिया।
न्यूजीलैंड को मिले विकेट
न्यूजीलैंड की ओर से रोज मेरी, अमेरिया केर और सूजी वेट सभी को 1-1 विकेट मिला।
न्यूजीलैंड की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही सूजी वेड्स 1 रन बनाकर क्रांति गौर की शिकार बनी। जॉर्जिया 30 रन की पारी खेली और रेणुका सिंह के द्वारा बोल्ड हो गई। कप्तान सूफी डिवाइन भी कुछ खास नहीं कर सकी और 6 रन बनाकर रेणुका सिंह की दूसरी शिकार बनी। अमेलिया केर 53 गेंद पर 4 चौके की मदद से 45 रन बनाकर स्नेह राणा की वॉल पर स्मृति मंधाना द्वारा कैच देकर पवेलियन लौट गई। मैडी ग्रीन ने 18 रन की पारी खेली और इन्हें प्रतीका रावल ने क्रांति गौर के हाथों कैच कराया। जेस केर भी 18 रन ही बना सकी और क्रांति गौर की दूसरी शिकार हुई।
रोज मेरी अपनी टीम के लिए 1 रन का योगदान देकर दीप्ति शर्मा की बॉल पर मंधाना के द्वारा कैच होकर पवेलियन लौट गई। अज़ाबेल 51 गेंद पर 10 चौके की मदद से 65 रन बनाकर नाबाद पारी खेली लेकिन न्यूजीलैंड लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और न्यूजीलैंड की टीम 44 ओवर में 8 विकेट खोकर 271 रन ही बना सकी और न्यूजीलैंड की टीम को DLS मेथड के अनुसार 53 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह न्यूजीलैंड की यह हार न्यूजीलैंड को महिला विश्व कप 2025 से सुपर 4 में पहुंचने से रोक दिया और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड पर यह जीत महिला विश्व कप 2025 के सुपर 4 में पहुंचा दिया।
भारत को मिले विकेट
भारत की ओर से रेणुका सिंह ठाकुर और क्रांति गौर को 2-2 विकेट जबकि स्नेहा राना, श्रीचरणी, दीप्ति शर्मा और प्रतीका रावल सभी के खाते में 01-01 विकेट आया।
Player of the Match
भारत की स्मृति मंधाना ने 95 गेंद पर 10 चौके और 4 चक्के की मदद से 109 रन की शतकीय पारी खेली और टीम को 340 रनों की विशाल स्कोर तक पहुंचने में अहम रोल निभाया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।