महिला विश्व कप 2025 का 22वां मुकाबला पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम कोलंबो में खेला गया। पाकिस्तान की कप्तान सना फातिमा ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। बारिश की वजह से मैच देर से शुरू हुआ और 50 ओवर की जगह मैच को 40 ओवर का कर दिया गया। पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 312 रन का विशाल स्कोर बनाया बारिश की वजह से DLS मेथड के अनुसार 20 ओवर में 234 रन बनाने का पाकिस्तान को संशोधित लक्ष्य दिया गया। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 83 रन ही बना सकी जिससे पाकिस्तान को 150 रनों के विशाल अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

साउथ अफ्रीका की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। उसकी ओपनर बैट्समैन तस्मीन ब्रिट 0 रन पर ही अपना विकेट कप्तान फातिमा सना को दे बैठी। फातिमा सना ने उन्हें नतालिया परवेज के हाथों कैच कराया। तज़मीन बिट्स के आउट होने के बाद सुने लूस ने कप्तान लौरा वालवार्डट के साथ मिलकर साउथ अफ्रीका की टीम की पारी को आगे बढ़ाया और बेहतरीन खेल दिखाते हुए 59 गेंद पर 61 रन की बेसकीमती पारी खेली। अपने 61 रन की पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। सुने लूस को नसरा संधू ने डायना बेग के हाथों कैच कराया।
अनेरी डार्कसन 9 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौट गई। कप्तान लौरा ने 82 गेंद पर 90 रन की शानदार पारी खेली। अपने 90 रन की पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। नसरा संधू ने उन्हें सिद्रा नवाज के हाथों स्टंपिंग कर उनकी पारी का अंत किया। कराबो 0 रन पर ही नशरा संधू की शिकार बनी। ट्राईओन 21 रन की शानदार पारी खेली और 16 गेंद का सामना किया। नदीने डी क्लर्क ने 16 गेंद पर 41 रन की तेजतर्रार पारी खेलते हुए 3 चौके और 4 छक्के लगाए। शादियां इकबाल ने उन्हें नतालिया परवेज के हाथों कैच करा कर पवेलियन लौटाया।
संगेस 0 रन पर रन आउट हुई मालवा भी 0 रन पर ही सादिया इकबाल की शिकार बनी। जबकि मरीजने कैप 43 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 68 रन की तेजतर्रार पारी खेलते हुए नाबाद लौटी। इस तरह साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 312 रन का विशाल स्कोर बनाया और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को जीत के लिए 313 रनों का लक्ष्य दिया।
पाकिस्तान को मिला विकेट
पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल को 3 विकेट, नासरा संधू को 3 विकेट जबकि कप्तान फातिमा सना को 1 विकेट मिला।
पाकिस्तान की पारी
313 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को पहला झटका मूनीवा अली के रूप में 10 रन के स्कोर पर लगा, जब मूनीवा अली 5 रन बनाकर खाका की शिकार बनी। खाका ने उन्हें मालवा के हाथों कैच कराया। उमैमा शोहेल 6 रन बनाकर मेरीजाने कप के हाथों LBW हो गई। सिद्रा अमीन भी 13 रन बनाकर मेरीजाने कैप की बॉल पर करावो को कैच दे बैठी। आलिया रियाज 3 रन बनाकर मेरीजाने कैप की तीसरी शिकार बनी। इस तरह 35 रन की स्कोर पर पाकिस्तान के 4 टॉप विकेट गिर चुके थे।
पाकिस्तान के स्कोर 48 रन पर बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया और मैच को 20 ओवर का कर दिया गया और यहां पर 78 गेंद पर 234 रन बनाने का लक्ष्य पाकिस्तान की महिला खिलाड़ियों को दिया गया। 66 रन के स्कोर पर नतालिया परवेज भी 20 रन बाकर चलता बनी। कप्तान सना फातिमा भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। रामिम शमीम 3 रन बनाकर रन आउट हो गई। सिद्रा नवाज 22 रन नाबाद लौटी और पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 83 रन ही बना सकी जिससे पाकिस्तान को 150 रनों के विशाल अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
साउथ अफ्रीका को मिला विकेट
साउथ अफ्रीका की ओर से मेरिजने कैप को 3 विकेट, संगेश को 2 विकेट व खाका को 1 विकेट मिला।
‘Player of the Match’
साउथ अफ्रीका की स्टार आलराउंडर मरीज़ाने कैप ने अपनी टीम के लिए 43 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 68 रन की तेजतर्रार पारी खेली साथ ही 3 बेशकीमती विकेट भी लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार मिला।